नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही। यहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,”आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी, हल्की बारिश हो सकती है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं एक दिन पहले सोमवार का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath