पाकिस्तान : पोलैंड की महिला के ‘किकी चैलेंज’ पूरा करने पर पीआईए की आलोचना

इस्लामाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पोलैंड की एक महिला द्वारा खाली विमान में शरीर पर पाकिस्तानी झंडा लपेटकर ‘किकी चैलेंज’ पूरा करने के प्रमोशनल वीडियो के वायरल होने के बाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की काफी आलोचना हो रही है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, सोमवार को पोलैंड की पर्यटक इवा बियांका जुबेक द्वारा शरीर पर पाकिस्तानी झंडा लपेटकर लोकप्रिय ‘किकी चैलेंज’ पूरा करने का वीडियो वायरल हो गया।

एयरलाइन ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “पोलैंड/इंग्लैंड की इवा जुबेक दुनियाभर की यात्रा कर रही हैं, लेकिन अब उनका दिल पाकिस्तान में बस गया है। वह पाकिस्तानी एयरलाइंस पीआईए को एक्सप्लोर कर रही हैं। वह स्वंतत्रता दिवस का जश्न उस शैली में मना रही हैं, जो दुनिया में इससे पहले कभी नहीं करने की कोशिश की गई।”

हालांकि, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने बाद में कहा कि इस महिला ने न सिर्फ पाकिस्तानी झंडे का अपमान किया, बल्कि राष्ट्रीय एयरलाइंस के सुरक्षा कोड का भी उल्लंघन किया है।

नैब के प्रवक्ता ने डॉन न्यूज से कहा, “हम जानना चाहते हैं कि किसने इस महिला को खाली विमान के अंदर जाने दिया और हवाईअड्डे पर डांस करने दिया।”

उन्होंने कहा कि नैब इस मामले में पीआईए प्रबंधन के नजरिए को जानने के लिए आधिकारिक रूप से बुधवार को पीआईए को एक पत्र भेजेगा।

मामले के तूल पकड़ने के बाद जुबेक को एक स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493