फेडरर सिनसिनाटी मास्टर्स के अंतिम-16 में, मायेर से भिड़ेंगे (लीड-1)

सिनसिनाटी (अमेरिका), 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने सिनसिनाटी ओपन में शानदार वापसी करते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में वल्र्ड नम्बर-47 पीटर गोजोविक को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वल्र्ड नम्बर-2 फेडरर ने जर्मनी के पीटर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर में कदम रख लिया है। यह मैच एक घंटे 72 मिनट तक चला।

2015 के बाद पहली बार फेडरर इस टूर्नार्मेंट में लौटे हैं। उन्होंने 2015 में खिताबी जीत हासिल की थी।

इस टूर्नामेंट के पहले दौर में फेडरर को बाय मिला था और अब तीसरे दौर में प्रवेश के बाद उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से इतनी लंबे समय की दूरी उन्हें कभी महसूस नहीं हुई।

सात बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके फेडरर अगले दौर में अर्जेटीना के लियोनाडरे मायेर से भिड़ेंगे, जिन्होंने फ्रांस के लुकास पाउइले को 7-6 (7), 6-4 से शिकस्त दे प्री-क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया।

वर्ल्ड नंबर-50 मायेर ने कभी भी फेडरर को मात नहीं दी है। वह शंघाई में मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट और 2015-अमेरिका ओपन में फेडरर से हार चुके हैं।

आस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्जियोस ने भी अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वल्र्ड नम्बर-18 किर्जियोस ने दूसरे दौर में क्वालीफायर खिलाड़ी डेनिस कुडला को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (2), 7-5, 7-6 (9) से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493