मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जल्द ही बॉलीवुड में आगाज करने जा रहीं सारा अली खान ने बुधवार को फोटो-साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम के इस्तेमाल की शुरुआत की।
एक बयान में कहा गया कि अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी ने देश के प्रति सम्मान जताने के लिए 12 अगस्त को अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम से जुड़ने के बजाय इसके साथ अपने सफर की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस पर करने का फैसला किया।
सारा ने पहली जो तस्वीर साझा की है, उसमें देश के राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ इसके रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर है।
उन्होंने इसे साझा करने के साथ लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मेरा भारत महान..भारतीय होने पर गर्व।”
इंस्टाग्राम पर आगाज करने के एक घंटे के भीतर ही सारा के 127,000 फॉलोअर्स हो गए।
सारा जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ में नजर आएंगी। वह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में भी काम कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath