‘पुतिन ने अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता के लिए किम को आमंत्रित किया’

सियोल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मीडिया में इस आशय की रिपोर्ट आई है कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन को अति महत्वपूर्ण मसलों पर विचार-विमर्श के के लिए आमंत्रित किया है।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने उत्तर कोरिया की आजादी के अवसर पर भेजे एक संदेश में किम के साथ शिखर वार्ता के लिए जल्द तारीख तय करने का आग्रह किया। उत्तर कोरिया का मुक्ति दिवस और द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के समर्पण करने की 73वीं सालगिरह का समय एक ही है।

पुतिन ने कहा, “मैं द्विपक्षीय रिश्तों व क्षेत्रीय मामलों के महत्वपूर्ण मसलों पर विचार-विमर्श करने के लिए आपसे शीघ्र मिलने के लिए तैयार हूं।”

इससे पहले मई में रूसी राष्ट्रपति ने किम को रूस के तटीय नगर ब्लादिवोस्तोक में 11-13 सितंबर के दौरान पूर्वी आर्थिक मंच के सम्मेलन में शिरकत करने को आमंत्रित किया था। हालांकि उत्तर कोरिया ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पुतिन ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जाए-इन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी भी पूर्वी आर्थिक मंच के सम्मेलन मंच में शामिल होने को आमंत्रित किया है।

अगर किम और अन्य नेता इसमें शामिल होने का फैसला लेंगे तो यह एक अभूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होगा क्योंकि इसमें परमाणु निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन के लिए काम कर रहे छह देशों में से पांच देशों के नेता शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493