मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि केरल में आई बाढ़ से वह परेशान हैं।
जॉन की केरल से बचपन की कई यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह लोगों से अपील की कि वह मुख्यमंत्री कोष में दान करें ताकि बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद की जा सके।
उन्होंने कहा, “केरल में जो कुछ हो रहा है, उससे व्यथित हूं। मेरे बचपन की कई यादें केरल से जुड़ी हुई हैं। कृपया आगे आएं और मुख्यमंत्री कोष में दान करें।”
केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से गुरुवार को 12 मौतें हुईं। इस तरह बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है।
पूरे केरल में बुधवार शाम से रेड अलर्ट जारी है।
dharmpath.com dharmpath