्रगूगल ने आधुनिक फुटबाल के जनक को किया याद

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे प्रचलित खेल फुटबाल के नियम 153 साल पहले इंग्लैंड में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फुटबाल एसोसिएशन (एफए) के प्रथम सचिव एबेनेजर कॉब मोर्ली ने लिखे थे। उनका आज जन्मदिन है और गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें विशेष सम्मान दिया है।

गूगल के डूडल में मैदान बना हुआ है, जिसमें खिलाड़ी फुटबाल खेलते नजर आ रहे हैं। मोर्ली को आधुनिक फुटबाल के जनक कहा जाता है।

एबेनेजर कॉब मोर्ली का जन्म 16 अगस्त, 1831 में इंग्लैंड के हल में हुआ। उनके पिता एक मंत्री एवं खिलाड़ी थे और मोर्ली का रुझान भी बचपन से फुटबाल की तरफ था। फुटबाल हालांकि, उस समय लोकप्रीय नहीं था और निर्धारित नियम के बिना खेला जाता था जिससे ख्ेाल के दौरान चोटिल होने की संभावनाएं बढ़ जाती थी।

वह 1858 में 27 वर्ष की उम्र में लंदन आए और उन्हें अहसास हुआ कि फुटबाल को अधिक लोकप्रिय एंव सुंदर बनाने के लिए नियम बनाए जाना बहुत जरूरी है। मोर्ली पेशे से एक वकील भी थे और उन्हें एफए का जनक भी कहा जाता है।

मोर्ली ने 26 अक्टूबर 1863 में दिग्गज क्लबों की एक बैठक बुलाई और इसी बैठक के दौरान एफए का जन्म हुआ। मोर्ली को इसका सचिव और बाद में अध्यक्ष बनाया गया।

उन्होंने सबसे पहले कुल 23 नियम बनाए लेकिन दिसंबर 1863 में एफए द्वारा जारी ‘लॉज ऑफ द गेम’ बुकलेट में कुल 13 आधिकारिक नियम ही जारी किए गए। उनके द्वारा बनाए गए नियमों को सबसे पहले लंदन, फिर इंग्लैंड और फिर पूरे विश्व ने माना।

मार्लो का निधन रिचमेंड (इंग्लैड) में 20 नवंबर 1924 को हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493