महिला गोल्फ : डब्ल्यूपीजी टूर के 11वें चरण के दूसरे दिन खुशी को बढ़त

हैदराबाद, 16 अगस्त (आईएएनएस)। उभरती हुई गोल्फ खिलाड़ी खुशी खानीजाउ ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण के पहले दिन गुरुवार का अंत दूसरे स्थान के साथ किया है।

इस सीजन में एक भी बार शीर्ष-5 में जगह पाने में नाकाम रहने वाली खुशी ने बाउल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में तीन ओवर 75 का स्कोर किया।

दो दिन के बाद उनका कुल स्कोर चार ओवर 148 है। दूसरे स्थान पर अमनदीप द्राल हैं जिन्होंने पहले दिन 75 और दूसरे दिन 74 का स्कोर किया।

तवेशा मलिक कुल सात ओवर 151 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पहले दौर का अंत दूसरे स्थान के साथ करने वाली अफशान फातिमा दो स्थान खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने दूसरे दिन 79 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493