रोमांटिक दृश्यों में असहज महसूस करती हैं नियति

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नियति फतनानी का कहना है कि वह रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग के दौरान शर्म और असहज महसूस करती हैं।

धारावाहिक ‘नजर’ की आगामी कड़ी में नियती सह-कलाकार हर्ष राजपूत (अंश राठौर की भूमिका में)के साथ रोमांटिक दृश्यों में दिखेंगी।

नियति ने कहा, “इस तरह की चीजों में थोड़ी शर्मिली और असहज हूं। यह हर्ष के साथ मेरा पहला रोमांटिक दृश्य है और भले ही मैं उनके साथ बहुत सहज हूं, लेकिन शूटिंग से पहले नर्वस नहीं होती।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं प्रतिबद्ध कलाकार हूं और अनुक्रम शूटिंग के रास्ते में अवरोध आने देना नहीं चाहती, इसलिए मैंने शूटिंग से पहले निर्देशक और हर्ष से अपनी घबराहट पर बातचीत की, जिसके बाद शूटिग की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493