एशियाई खेलों में स्वर्ण पर निशाना साधूंगा : तजिंदर

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के गोला फेंक एथलीट तजिंदर पाल तूर का कहना है कि वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर निशाना साधेंगे।

पंजाब निवासी तजिदर ने पहले भी एशियाई स्तर पर पदक जीता है। ऐसे में वह इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में पदक के प्रबल दावेदार हैं।

23 वर्षीय तजिदर ने कहा, “मैं निश्चित तौर पर पदक का प्रबल दावेदार हूं। मैं स्वर्ण पर निशाना साधूंगा। यह किसी भी एथलीट के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। हालांकि, अगर मैं स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया तो निश्चित तौर पर मैं पोडियम तक जरूर पहुंचूंगा।”

पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली तजिंदर पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इस साल आस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्हें पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में आठवां स्थान हासिल हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493