नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक ब्रायन एडम्स अक्टूबर में भारत आएंगे जहां उनके ‘द अल्टीमेट टूर’ के कई शहरों में कॉन्सर्ट होंगे। ब्रायन ने कहा कि वह इस ‘सुंदर देश’ में एक बार फिर प्रस्तुति देने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
यह उनकी पांचवीं भारत यात्रा होगी।
ब्रायन ने एक बयान में कहा, “नमस्ते भारत। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत की बधाई देना चाहता हूं। भारत पूरी दुनिया में मेरे पसंदीदा स्थानों में से एक है। मैंने यहां बहुत अधिक प्यार और उदारता अनुभव की है।”
टूर की शुरुआत अहमदाबाद (नौ अक्टूबर) से होगी। इसके बाद हैदराबाद (11 अक्टूबर), मुंबई (12 अक्टूबर), बेंगलुरू (13 अक्टूबर) और दिल्ली (14 अक्टूबर) को होगा।
यह कार्यक्रम एनआईआईएल द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसकी इन्फिीबीम डिजिटल एंटरटेनमेंट प्राइवेट के साथ साझेदारी की है।
एनआईआईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश शेट्टी ने कहा, “ब्रायन एडम्स सबसे जोशीला व उत्साहवर्धक लाइव प्रस्तुति देने वाले संगीकारों में से एक हैं। उनका पहला कॉन्सर्ट भारत में वर्ष 1995 में हुआ था। हम उनके टूर को भारत लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं और हमें उम्मीद है कि यह सफल होगा।”
dharmpath.com dharmpath