कटलर ने ट्रंप पर बनाई पॉडकास्ट श्रृंखला

लॉस एंजेलिस, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ‘द वार रूम’ फिल्म के निर्देशक आर.जे. कटलर ‘द ओवल ऑफिस टेप्स’ के साथ पॉडकास्ट जगत पर धावा बोलने जा रहे हैं। इसमें व्हाइट हाउस के वर्तमान अंदरूनी कार्यो को दर्शाया जाएगा।

वेरायटी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ब्लम हाउस द्वारा निर्मित श्रंखला सितंबर में रिलीज के लिए तैयार है, जिसके 10 एपीसोड प्रसारित किए जाएंगे।

श्रंखला के प्रत्येक एपीसोड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अंतर्गत आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के परिप्रेक्ष्य से जुड़ी सप्ताह की राजनीतिक सुर्खियों को दर्शाया जाएगा।

कटलर ने कहा, “चुनाव होने के बाद, मैंने ‘मॉर्निग जो’ सुनने के लिए सुबह तीन बजे उठना शुरू किया और ब्रायन विलियम्स के प्रसारण से पहले सोना बंद कर दिया। मैं हमेशा से अपने आप को राजनीति को ओर खिंचा हुआ महसूस करता था, लेकिन यह कहानी काफी प्रचारित हो रही है।”

ब्लम हाउस टीवी के सह अध्यक्ष मारसी वाइसमैन ने कहा, “वर्तमान राजनीतिक माहौल ने हमें निश्चित रूप से इस प्रकार की कहानियां दी हैं। यह हमारे ब्रांड के लिए एक अच्छी खबर रही है, भले ही यह देश के लिए एक सुखद दुर्घटना न हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493