कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम अभिनीत ‘सत्यमेव जयते’ के वितरक रह चुके निर्माता आनंद पंडित अपनी अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं और नई प्रतिभा तलाश रहे हैं।
पंडित ने एक बयान में कहा, “मेरा मानना है कि इस देश में पर्याप्त प्रतिभाएं हैं और अधिक से अधिक लोगों को अवसर दिया जाना चाहिए। फिल्म उद्योग बहुत से नए लोगों को समायोजित करने का बड़ा प्रयास है। मेरी अगली परियोजना के लिए मैं निश्चित रूप से बहुत कुछ देखना चाहता हूं।”
वह प्यार का ‘पंचनामा 2’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘सरकार 3’, ‘मिसिंग’ और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स बैनर के तहत ‘डेज ऑफ टेफ्री’ का निर्माण कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath