यूरो 2020 के बाद संन्यास ले सकते हैं लुकाकू

मैनचेस्टर (इंग्लैंड), 17 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप के बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले सकते हैं ।

‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में हुए 2018 फीफा विश्व कप में तीसरे पायदान पर रहने वाली बेल्जियम की टीम का हिस्सा रहे 25 वर्षीय लुकाकू शायद कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप में हिस्सा न लें।

लुकाकू ने कहा, “मैं यूरोपीय चैम्पियनशिप के बाद शायद रुक जाऊंगा। मैं 25 साल का हूं और अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हूं। मैं राष्ट्रीय टीम के युवा खिलाड़ियों को एक प्रतियोगी की तरह देखता हूं। मैं उन्हें अपनी जगह नहीं देना चाहता इसलिए अगले दो वर्षो तक यह जगह मेरी है और फिर वह इसे ले सकते हैं।”

वर्ष 2010 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले लुकाकू ने 75 मैचों में 40 गोल दागे हैं।

लुकाकू ने कहा, “एक देश के रूप में हमारा लक्ष्य हर बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना होना चाहिए। आप हर ट्रॉफी जीतने के लिए ही जाते हैं लेकिन आपका लक्ष्य कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचना होना चाहिए।”

मैनचेस्टर युनाइटेड टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के अपने अगले मुकाबले में रविवार को ब्राइटन से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493