एशियाई खेल : भारत ने पैराग्लाइडिंग से नाम वापस लिया

जकार्ता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने इंडोनेशिया में शनिवार से शुरू होने जा रहे 18वें एशियाई खेलों में पैराग्लाइडिंग स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है।

भारत के साथ फिलिपींस ने भी इस स्पर्धा से नाम वापस लिया है। ऐसे में कुल 18 देश ही इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

इंडोनेशियाई एयरो स्पोर्ट फेडरेशन (एफएएसआई) के जनसंपर्क टेगोर सियागोन ने कहा, “भारत और फिलिपींस ने एशियाई खेलों में पैराग्लाइडिंग स्पर्धा से नाम वापस लिया है, क्योंकि उनके ओलम्पिक परिषदों ने उनकी भागीदारी को अस्वीकार कर दिया है।”

इस स्पर्धा में अब अफगानिस्तान, चीन, कुवैत, इंडोनेशिया, हांगकांग, चीन, ईरान, जापान, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, लाओ पीडीआर, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर, ताइवान, कतर और सऊदी अरब हिस्सा लेंगे।

सियागोन ने कहा कि भारत द्वारा इस स्पर्धा से नाम वापस लिए जाने की जानकारी उन्हें भारत के पैराग्लाइडिंग पायलेट विजय सोनी ने दी। सोनी ने कहा कि भारत का नाम वापस लिए जाने के पीछे वित्तीय समस्या नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिस्पर्धियों का स्वर्ण पदक घर न ला पाने का अंदेशा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493