अशोक लेलैंड को बांग्लादेश से मिला 300 डबल डेकर बसों का ठेका

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिन्दुजा समूह की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लेलैंड को बांग्लादेश सड़क यातायात निगम (बीआरटीसी) से 400 अशोक लेलैंड बसों का अनुबंध हासिल हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि यह अनुबंध डबल डेकर बसों के लिए है जिससे ढाका की व्यस्त सड़कों पर जाम को हटाने में मदद मिलेगी। यह खरीद भारत की तरफ से बांग्लादेश को दिए गए लाइन ऑफ क्रेडिट की मदद से की जा रही है। इसकी डिलिवरी अगले आठ महीनों में कर दी जाएगी।

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विनोद के. दासारी ने बताया, “बांग्लादेश हमारे प्रमुख निर्यात बाजारों में से एक है और इस ऑर्डर से हमारी स्थिति और मजबूत होगी। सार्वजनिक परिवहन, बाजार और ग्राहकों की भावना गहराई से समझने की समझ के कारण ही हमें यह अनुबंध जीतने में मदद मिली है। भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जोखिम को कम करने के लिए निर्यात पर हमारा मजबूूत जोर रहा है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493