फ्रांस ने वाजपेयी के निधन पर शोक जताया

पेरिस, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका नाम भारत और फ्रांस की दोस्ती से जुड़ा रहेगा, क्योंकि उन्होंने उस रणनीतिक साझेदारी को आकार दिया था, जिसे दोनों देश साझा करते हैं।

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमें पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बारे में जनाकर बहुत दुख हुआ। हम उनके परिवार के साथ-साथ भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

मंत्रालय ने कहा, “कवि, राजनेता, दूरद्रष्टा के रूप में उन्होंने भारत के इतिहास पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनका नाम भारत-फ्रांस दोस्ती से जुड़ा रहेगा, क्योंकि उन्होंने उस रणनीतिक साझेदारी को शुरू किया था, जो दोनों देशों को 1998 से जोड़े हुए है।”

वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम एम्स, दिल्ली में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493