नेताजी की विवाह की खबर पर सोशल मीडिया में हंगामा..बधाई देने के लिए पुष्टि का इन्तजार

images (2)(खुसुर-फुसुर)– मप्र भाजपा के एक उच्चपदाधिकारी के गुपचुप विवाह और उसकी सूचना संगठन एवं जनता से छुपाने को लेकर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है.अब यह खुसुर-फुसुर कितनी सही या गलत है यह तो समय ही बताएगा लेकिन चर्चा यह है कि यदि विवाह किया है तो कोई गुनाह तो किया नहीं इस पवित्र रिश्ते को छुपाना कैसा क्योंकि जितनी ज्यादी पुरानी यह सूचना हो जाती है मित्रों ,शुभचिंतकों का उत्साह और आनंद उतना ही कम हो जाता है.

इसके पूर्व भी युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने ऐसे ही गुपचुप शादी की थी और खबर मीडिया में आने के बाद उसे सार्वजनिक किया था.युवा नेता मनोरंजन मिश्रा जरूर सबको बता और बुला कर दाम्पत्य बंधन में बंधे.

“धर्मपथ” उक्त नेताजी से निवेदन करता है यदि यह पवित्र कार्य उन्होंने किया है तो सबको परिचित करवाएं और शुभकामनाएं ग्रहण करें और यदि नहीं किया है तो खंडन भेज दें ताकि बिना नाम के छापा जा सके.

आपको बता दें नेता जी के करीबी इस तफ्शीश में अपनी ऊर्जा लगा रहे की खबर कहाँ से मीडिया को प्राप्त हुई जो बेमानी है .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493