स्पेनिश लीग : लेवांते ने रियल बेतिस को 3-0 से शिकस्त दी

सेविले (स्पेन), 18 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब लेवांते ने जीत के साथ नए सीजन का आगाज करते हुए शुक्रवार को रियल बेतिस को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, अपने घरेलू मैदान पर खेल रही रियल बेतिस मैच के शुरुआत में ही सहज नहीं नजर आई और लेवांते के आक्रमण के आगे धराशायी हो गई।

मेहमान टीम के लिए मैच का पहला गोल रोजर मार्टी ने पहले हाफ में 38वें मिनट में किया।

दूसरे हाफ में भी लेवांते का ही दबदबा देखने को मिला और 54वें मिनट में जोस मोरालेस ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद रियल बेतिस ने मैच में वापसी करने की कोशिशें तेज कर दी लेकिन वह मेहमान टीम के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए। मैच खत्म होने से पहले 95वें मिनट में मोरालेस ने मैच का तीसरा गोल करते हुए लेवांते की जीत सुनिश्चित कर दी ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493