टेनिस : सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर

मेसन (ओहायो), 18 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार देर रात यहां हमवतन स्टान वावरिंका को तीन सेट तक चले एक रोमांचक मुकबाले में 6-7 (2-7), 7-6 (8-6), 6-2 से शिकस्त देकर सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वल्र्ड नंबर-2 फेडरर और वावरिंका के बीच पहले दो सेटों में कड़ी टक्कर देखने को मिली और दोनों सेट टाई-ब्रेकर तक गए।

पहले टाई-ब्रेकर को वावरिंका ने 7-2 से जीतते हुए सेट को 7-6 से अपने नाम किया जबकि दूसरे टाई-ब्रेकर में फेडरर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-6 से जीत दर्ज की।

तीसरे सेट में फेडरर ने दमदार खेल दिखाया और अपने हमवतन खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका न देते हुए 6-2 से सेट को अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में फेडरर का सामना बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493