मेरिल स्ट्रीप से प्रशंसा मिलने से जोए क्रेविट्ज रोमांचित

लॉस एंजेलिस, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जोए क्रेविट्ज हॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप से उनके बोलिंग कौशल के लिए प्रशंसा मिलने से रोमांचित हैं।

जोए आगामी ‘बिग लिटिल लाइज’ की दूसरी श्रृंखला में बोनी कार्ल्सन के किरदार में नजर आएंगी। इसमें वह तीन बार ऑस्कर विजेता के साथ अभिनय करती नजर आएंगी जो इस शो में मैरी लुईस राइट के किरदार में हैं।

‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘जिमी किमेल लाइव’ शो में जोए ने कहा कि शूटिंग के दौरान हम सभी ृकलाकार कई बार घूमने-फिरने गए लेकिन उनके लिए यादगार रात वह रही जब उन्होंने बोलिंग की।

उन्होंने कहा, “मैं ठीकठाक बोलिंग खेल लेती हूं। एक दिन मैं और मेरिल बोलिंग खेल रहे थे। मुझे लगता है कि मेरिल जो कुछ भी करती हैं, वह उसके लिए बहुत समर्पित रहती हैं। इसलिए उनका ध्यान वास्तव में खेल में था और जब मैंने स्ट्राइक की तो वह मेरी ओर मुड़ीं और कहा ‘तुम मेरी हीरो हो’। मुझे पता है कि यह महज बोलिंग खेल के लिए था और मुझे पता है कि उसका मतलब ठीक यही नहीं था लेकिन फिर भी मैंने उनकी आंखों में देखा और मेरा भाव यही था कि क्या मैं आपकी हीरो हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493