एशियाई खेल (नौकायन) : डबल स्कल्स के फाइनल में भारतीय महिला, पुरुष टीम (लीड-1)

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पुरुष और महिला टीम ने रविवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में नौकायन की डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

महिलाओं की डबल्स स्कल्स स्पर्धा में सयाली राजेंद्र शेलाके और पूजा ने 8 मिनट 50.48 सेकेंड का समय निकाला और हीट में पांचवें पायदान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दूसरी ओर पुरुषों ने भी डबल्स स्कल्स स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह 7 मिनट 10.26 सेकेंड के साथ हीट में दूसरे पायदान पर रहे।

पुरुषों के पेयर स्पर्धा में भी मलकीत सिंह और गुरिंदर सिंह भी फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। इन्होंन 7 मिनट 37.20 सेकेंड का समय निकाला और हीट में तीसरे पायदान पर रहे।

भारत की टीम ने पुरुषों के लाइटवेट फोर स्पर्धा के रेपचेज राउंड में प्रवेश किया। भोपाल सिंह, जगबीर सिंह, तेजश हनुमंत शिंदे और प्रणय गणेश नौकारकर दूसरी हीट में 7 मिनट 19.47 सेकेंड के साथ दूसरे पायदान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493