एशियाई खेल (निशानेबाजी) : 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में अपूर्वी

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने एशियाई खेलों में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इससे पहले अपूर्वी ने रविवार को 18वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य अपने नाम किया।

अपूर्वी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में 629.4 अंक हासिल करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य महिला निशानेबाज एलावेनिल वालारेवान को 14वां स्थान हासिल हुआ और वह फाइनल से बाहर हो गईं।

क्वालिफिकेशन में चीन की झाओ रोउझू ने 631.9 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, वहीं दक्षिण कोरिया की झुंग यूहेया 627.0 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493