जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मलेशिया को 45-19 से हराया।
ग्रुप-3 में सोमवार को हुए अपने पहले मुकाबले में भारत ने दमदार खेल दिखाया और पूरे मैच के दौरान मलेशिया के बड़ी बढ़त नहीं बनाने दी।
पहले हाफ में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-8 की बढ़त बना ली।
भारत ने दूसरे हाफ में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और 20-11 की बढ़त बनाते हुए मैच को अपने नाम किया।
अगले ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना शुक्रवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
dharmpath.com dharmpath