अफगानिस्तान : तालिबान ने 170 यात्रियों का अपहरण किया

काबुल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। तालिबान आतंकवादियों ने कुंदुज प्रांत को तखार से जोड़ने वाले राजमार्ग पर सोमवार को तीन बसों पर हमला कर 170 यात्रियों का अपहरण कर लिया।

समाचार एजेंसी खामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कुंदुज सुरक्षा कमान्डमेन्ट के सुरक्षा निदेशक सफीउल्ला महजोन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि यात्रियों को खानाबाद जिले से अगवा कर लिया गया।

महजोन ने कहा कि यात्री काबुल जा रहे थे।

फिलहाल इस संबंध में विस्तार से जानाकरी उपलब्ध नहीं है।

यह घटना राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा तालिबान को सशर्त युद्धविराम की पेशकश किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493