मेड्रिड, 20 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड ने लीग के नए सीजन के अपने पहले मुकाबले में रविवार को गटाफे को 2-0 से शिकस्त दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नए कोच जुलेन लेप्तगुई के मार्गदर्शन में रियल की पहली जीत है। उन्होंने इस सीजन क्लब में शामिल हुए गोलकीपर थिाबॉट कोर्टुआ की जगह केलोर नवास को मैदान पर उतारा।
रियल ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाया।
डिफेंडर दानी कार्वाहाल का प्रदर्शन पूर मैच में शानदार रहा और 20वें मिनट में ही बॉक्स के अंदर से हेडर लगाकर मेजबान टीम के लिए पहला गोल दागा।
दूसरे हाफ में भी रियल ने गटाफे को गोल करने के अधिक मौके नहीं बनाने दिए। 51वें मिनट में स्टार फारवर्ड गैरेथ बेल ने शानदार गोल करते हुए रियल की बढ़त को दोगुना कर दिया।
क्लब से स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रानाल्डो के जाने का फर्क साफ नजर आया और इस मैच को देखने सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में केवल 48,500 दर्शक ही पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath