एशियाई खेल (टेनिस) : फितरियादी को हरा प्रजनेश अंतिम-16 में

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी गुणास्वेरण प्रजनेश ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

प्रजनेश ने जकार्ता स्पोटर्स सेंटर के टेनिस कोर्ट में खेले गए अंतिम-32 के मैच में इंडोनेशिया के फितरियादी रिफकी को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

एक घंटे एक मिनट तक चले इस मैच में भारतीय खिलाड़ी ने कुल पांच ऐस लगाईं जबकि इंडोनेशिया सिर्फ एक ऐस लगा पाए। भारतीय खिलाड़ी कुल 13 गैरबाजिव गलतियां की। मेजबान देश के खिलाड़ी 22 गैरबाजिव गलतियां कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493