मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ‘सौदागर’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता विवेक मुशरान जल्द ही वेब सीरीज में दिखाई देंगे।
उनका कहना है कि वेब सीरीज ही भविष्य है।
विवेक आगामी वेब सीरीज ‘बैन्ड’ में सत्यावन गुप्ता की भूमिका में दिखेंगे।
विवेक ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि वेब सीरीज ही भविष्य है। डेली शोप करने वाले कलाकारों के लिए वेब सीरीज सुकून भरा है। मुझे वेब सीरीज देखना पसंद हैं और अब मुझे इसमें काम करते हुए भी मजा आने लगा है।”
dharmpath.com dharmpath