जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। साक्षी कुमारी के शानदार प्रदर्शन के दम पर पायल चौधरी की कप्तानी वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में इंडोनेशिया के खिलाफ जीत हासिल की।
ग्रुप-ए में खेले गए इस मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 54-22 से करारी शिकस्त दी।
इससे पहले भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को ही खेले गए पहले मैच में श्रीलंका को 38-12 से हराया। एक भी मैच न हारने वाली भारतीय टीम ग्रुप-ए में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath