एशियाई खेल (कबड्डी) : भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 49-30 से मात दी

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में थाईलैंड को 49-30 से मात दी। ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम की यह तीसरी जीत है।

भारत ने इससे पहले, श्रीलंका को 44-28 से और बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि दक्षिण कोरिया के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में उसे 23-24 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के पहले हाफ में 21-12 से आगे चल रही थी। हालांकि थाईलैंड ने इसके बाद स्कोर 18-11 तक पहुंचा दिया था।

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और लगातार अंक बटोरे। वहीं दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम दबाव में बिखरती नजर आई और टीम ने अंक लेने के कई मौके गंवाए।

मुकाबला समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 49-30 की अच्छी खासी बढ़त कायम कर ली और प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493