माइकोसॉफ्ट 31 अक्टूबर के बाद नए विंडोज 8 एप स्वीकार नहीं करेगा

सैन फ्रांसिस्को, 21 अगस्त (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह 31 अक्टूबर के बाद विंडोज 8 के लिए नए एप्स को स्वीकार नहीं करेगा। कंपनी ने यह कदम एप डेवलपरों का ध्यान विंडोज 10 की तरफ दिलाने के लिए उठाया है।

माइक्रोसॉफ्ट स्टोर टीम ने एक ब्लॉग पोस्ट में सोमवार को लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 8 आधारित फोन और डिवाइस के लिए एप अपडेट क्रमश: 2019 जुलाई और 2023 से जारी करना बंद कर देगा।

पोस्ट में कहा गया, “इन तिथियों के बाद से हम विंडोज फोन 8.एक्स या उसके पहले के डिवाइसों के लिए एप अपडेट जारी करना बंद कर देंगे। उसके बाद से अपडेट केवल विंडोज 10 डिवाइसों के लिए ही जारी किया जाएगा।”

कंपनी ने कहा कि विंडोज 8 के लिए एप स्वीकार नहीं करने से उसका वर्तमान एप आधार प्रभावित नहीं होगा।

पोस्ट में कहा गया, “हम आपको प्रोत्साहित करते हैं कि आप अपने वर्तमान एप को यूनिवर्सल विंडोज प्लोटफार्म (यूडब्ल्यूपी) पर पोर्ट करने का तरीका ढूंढे, जहां एक एकल विंडोज 10 एप पैकेज बना सकता है और आपका ग्राहक उसे सभी विंडोज डिवाइस पर इंस्टाल कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493