अमेरिका कड़े प्रतिबंधों के साथ रूस पर दबाव बनाएगा

वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की वित्त विभाग की अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) सिगल मंडेलकर ने कहा कि अगर रूस अपने वैश्विक व्यवहार में बदलाव नहीं करता है तो वाशिंगटन उस पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने से नहीं हिचकेगा।

मंडेलकर ने बैंकिंग,आवास और शहरी मामलों की अमेरिकी सीनेट समिति के समक्ष मंगलवार को कहा, “रूस की घातक गतिविधियां अभी भी जारी हैं। यदि यह इसी तरह जारी रहीं तो अमेरिका, रूस पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा।”

उन्होंने कहा, “हमारी गतिविधियों और अन्य वित्तीय कदमों के महत्व को रणनीतिक प्रभावों के संदर्भ में मापा जाना चाहिए।”

सहायक वित्त सचिव मार्शल बिलिंगस्ला ने विदेशी संबंध मामलों की सीनेट समिति के समक्ष कहा कि वित्त मंत्रालय रूसी आक्रामकता को शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर देखता है और रूस की घातक गतिविधियों के खिलाफ मंत्रालय प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा।

गौरतलब है कि जनवरी 2017 से ट्रंप प्रशासन ने रूस से संबंधित 217 इकाइयों और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि आगामी अमेरिकी प्रतिबंध मैत्रीपूर्ण नहीं अवैध हैं और इससे बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय व्यपाार बाधित होगा।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों देशों के बीच समस्याओं के निपटारे के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493