न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में मंगलवार को यूरो पिछले सत्र में 1.1467 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1572 डॉलर हो गया। ब्रिटिश पाउंड 1.2785 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.2902 डॉलर हो गया।
आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7327 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7365 डॉलर हो गया।
डॉलर सूचकांक 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 95.2550 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath