जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला निशानेबाज अंजुम मोदगिल और गायत्री नित्यानंदम यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल से बाहर हो गईं।
अंतिम सूची में अंजुम को नौवां और गायत्री को 17वां स्थान हासिल हुआ। इसके साथ ही इस स्पर्धा में भारत के लिए पदक की आस समाप्त हो गई है।
क्वालिफिकेशन में अंजुम शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन कर रहीं थी लेकिन वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाईं और क्वालीफाई करने से एक कदम दूर रह गईं। उन्होंने 1159 अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया। फाइनल के लिए शीर्ष-8 में जगह बना पाने में अंजुम केवल दो अंकों से चूक गईं।
इसके अलावा गायत्री ने क्वालिफिकेशन में 1148 अंक हासिल किए और 17वें स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath