बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार बुधवार को बकरीद के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए गुरुवार, 23 अगस्त को खुलेंगे।

इससे पहले शेयर बाजार में मंगलवार को नियमित कारोबार हुआ। सेंसेक्स 7.00 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 38,285.75 पर और निफ्टी 19.15 अंकों की बढ़त के साथ 11,570.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार सुबह 81.57 अंकों की मजबूती के साथ 38,360.32 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 11,576.20 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493