धर्मेद्र पर बायोपिक बनाने के इच्छुक सनी देओल

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उनकी अपने पिता और प्रतिष्ठित अभिनेता धर्मेद्र की बायोपिक बनाने में दिलचस्पी है, बशर्ते उन्हें एक अच्छे लेखक और निर्देशक मिल सकें, जो कहानी को रोचक अंदाज में पिरोएं।

पिता की बायोपिक में दिलचस्पी के बारे में पूछे जाने पर सनी देओल ने कहा, “मुझे लगता है आजकल बायोपिक बनाने का ट्रेंड निकल पड़ा है। ये अच्छा आइडिया है। मैं पापा पर बायोपिक बनाने का इच्छुक हूं, लेकिन इसके लिए हमें एक अच्छा राइटर और डायरेक्टर चाहिए होगा, जो पिता की जिंदगी को मजेदार तरीके से बता सके।”

यह पूछने पर कि क्या वे पर्दे पर अपने पिता का रोल करने के इच्छुक हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैंने इस बारे में सोचा नहीं है। सिर्फ मैं ही नहीं मेरा बेटा भी युवा धर्मेद्र की भूमिका निभा सकता है लेकिन सब कुछ कहानी पर निर्भर करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493