जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान गुरप्रीत सिंह कड़े संघर्ष के बावजूद यहां 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को कुश्ती की 77 किलोग्राम ग्रेकोरोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए।
ईरान के पहलवान मोहम्मदली गेराई ने गुरप्रीत को 8-6 से मात दी।
हरप्रीत प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले राउंड में केवल दो ही अंक जुटा सके, वहीं ईरान के पहलवान ने उन्हें पटखनी देते हुए आठ अंक हासिल किए।
दूसरे राउंड में गुरप्रीत ने अपनी दबदबा बनाया और मोहम्मदली को एक भी अंक नहीं लेने दिया और चार अंक बटोरे लेकिन वह जीत से दो अंक दूर रह गए और इस कारण उन्हें 6-8 से हार मिली।
dharmpath.com dharmpath