मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सलमान खान की प्रोडक्शन फिल्म ‘लवरात्रि’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे आयुष शर्मा का कहना है कि वह शाहरुख खान और गोविंदा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
आयुष ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “दिल्ली का होने के नाते मैं शाहरुख का बड़ा प्रशंसक रहा हूं क्योंकि दिल्ली और शाहरुख साथ-साथ दिमाग में आते हैं। शाहरुख दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुझे उनकी फिल्में देखना पसंद हैं। मुझे एक्शन से लेकर कॉमेडी हर तरह की फिल्में पसंद हैं। मैं गोविंदा सर का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”
उन्होंने कहा,”मैं फिल्में पसंद हैं और मैं हॉलीवुड से ज्यादा बॉलीवुड को तरजीह देता हूं।”
dharmpath.com dharmpath