रवि किशन की ‘सनकी दरोगा’ 7 सितंबर को रिलीज होगी (फोटो सहित)

पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन की फिल्म ‘सनकी दरोगा’ सात सितंबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म में रवि किशन दुष्कर्मियों के लिए एक क्रूर दारोगा की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज के बारे में रवि किशन ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड कर लिखा, “अगर मैं अपनी फिल्म के जरिए लोगों की सोच बदलता देख सकूं, तो यह फिल्म की सफलता होगी।”

रवि किशन ने कहा, “जब दिल दुखता है ना, तो कभी-कभी अपने मन का काम अपने पैसों से भी करना चाहिए। इसी कारण मैंने इस फिल्म को खुद बनाया है। इस फिल्म को मेरे भाई दिनेशलाल यादव निरहुआ की निरहुआ एंटरटेंमेंट रिलीज कर रही है।”

फिल्म ‘सनकी दरोगा’ की अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।

रवि का कहना है कि यह फिल्म उन लोगों को भी इस दुष्कर्म के जघन्य अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेगी, जो इन घटनाओं पर चुप हो जाते हैं।

फिल्म का निर्देशन सैफ किदवई ने किया है, जबकि रवि किशन इसे खुद ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा और उदय भगत हैं। फिल्म में रवि के अपोजिट अंजना सिंह नजर आएंगी और पप्पू यादव ने खलनायक का किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493