एशियाई खेल (वुशु) : रोशिबिना ने जीता कांस्य

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने जहां जारी 18वें एशियाई खेलों में सांडा की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है।

रोशिबिना को सेमीफाइनल में चीन की यिंगयिंग काई ने 1-0 से मात देकर फाइनल में जाने से रोक दिया और इसी कारण भारतीय खिलाड़ी को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

रोशिबिना ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए कांस्य पदक पक्का कर दिया था। उम्मीद थी कि वह फाइनल में जगह बनाकर कम से कम रजत लेकर लौटेंगी लेकिन उनके साथ विफलता लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493