एशियाई खेल (तीरंदाजी) : ज्योति ने भारत को दिलाया दूसरा स्थान

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला तीरंदाज ज्योति ने बुधवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करते हुए महिला कंपाउंड स्पर्धा के रैंकिंग राउंड में अपनी टीम को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

इस स्पर्धा में ज्योति ने कुल 705 अंक हासिल करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा, इस स्पर्धा में अन्य भारतीय महिला तीरंदाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

मुस्कान किरार 691 अंक हासिल करते हुए नौवें स्थान पर रहीं। वहीं 689 अंकों के साथ मधुमिता कुमारी ने 11वां और 683 अंकों के साथ तृशा देब ने 19वां स्थान प्राप्त किया।

टीम स्पर्धा में ज्योति, मुस्कान और मधुमिता का स्कोर की गिरना गया जिससे भारत का कुल स्कोर 2085 अंक रहा और भारत दूसरे स्थान पर पहंचने में सफल रहा। स्पर्धा में सबसे कम स्कोर को गिना नहीं जाता है।

दक्षिण कोरिया ने 2105 के कुल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान चीनी ताइपे को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493