इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक जानवर की कुर्बानी के मुद्दे पर हुई हिंसा में गोली चली जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मर्दान के तोरू गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी ने ईद पर जानवरों की कुर्बानी के मुद्दे पर हिंसक रूप ले लिया।
घटना में दोनों पक्षों के परिजनों की मौत हुई जबकि इस दौरान नजदीक से गुजर रहे एक व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई।
छह घायलों को पेशावर और मर्दान में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath