एशियाई खेल (वॉलीबाल) : भारतीय पुरुष टीम को मिली हार

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पुरुष वॉलीबाल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को कतर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

कतर ने भारत को पूल-एफ के मैच में 3-0 से शिकस्त दी।

भारतीय टीम पहले सेट में एकतरफा तरीके से 25-15 से हार गई। उसने हालांकि बाकी के दो सेटों में थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन जीत नहीं सकी। बाकी के दो सेट उसने 20-25, 20-25 से गंवा दिए।

पहले सेट को जीतने में कतर की टीम को 24 मिनट लगे जबकि बाकी के दो सेट उसने क्रमश: 26 और 27 मिनट में जीते।

भारत की यह दो मैचों में पहली हार है। उसने अपने पहले मैच में हांगकांग को 3-0 से मात दी थी। भारत अपने ग्रुप में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कतर ने अपने अभी तक के दोनों मैचों में जीत हासिल की है और इसलिए वह छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493