जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तैराक विर्धावल खड़े ने यहां 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विर्धावल को अंतिम सूची में पांचवां स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा, एक अन्य तैराक अंथुल कोठारी फाइनल में जगह नहीं बना सके।
भारतीय तैराकी विर्धावल ने हीट-2 में 24.09 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
हीट-1 में कोठारी ने 25.45 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया लेकिन फाइनल में क्वालीपाई करने वाले आठ एथलीटों का समय उनसे बेहतर था और इस कारण वह फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके।
कोठारी को अंतिम सूची में 28वां स्थान हासिल हुआ।
dharmpath.com dharmpath