एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अच्छा प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सायना ने महिला एकल वर्ग के अंतिम-32 दौर में ईरान की बैडमिंटन खिलाड़ी सुरैया को सीधे गेमों में 2-0 से मात दी।

लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने ईरान की खिलाड़ी को सीधे गेमों में 21-7, 21-9 से मात दी और अंतिम-16 दौर में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493