भोपाल, 11 नवंबर –मध्य प्रदेश में भोपाल दुग्ध संघ द्वारा विक्रय किए जाने वाले सांची उत्पादों के दाम कम करने का निर्णय लिया है। दाम में कमी 16 नवंबर से लागू होने वाली है। भोपाल दुग्ध संघ के मुताबिक सांची के श्रीखंड, लस्सी, प्रो-बयोटिक दही और नमकीन मठ्ठा के मूल्य में एक रुपये प्रति पैकेट की कमी की जा रही है। सांची पेड़ा के दाम 10 रुपये प्रति किलो कम किए गए हैं।
दुग्ध संघ द्वारा इसके पूर्व विगत एक नवंबर से सांची घी के एक लीटर पैक की कीमत 400 से घटाकर 380 रुपये की जा चुकी है। सांची छेना खीर की दर विगत 11 अक्टूबर से 25 रुपये प्रति कप से घटाकर 22 रुपये की गई है।
dharmpath.com dharmpath