जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के दो पुरुष खिलाड़ियों सौरभ घोषाल और हरिंदर सिंह संधू ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
अंतिम-8 के मुकाबले में यह दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे। इस तरह भारत का इस वर्ग में एक पदक पक्का हो गया है। दोनों में से जो खिलाड़ी जीतेगा वो सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा और कम से कम कांस्य पदक लेकर लौटेगा।
सौरभ ने अंतिम-16 के मैच में पाकिस्तान तैयाब असलम को 3-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सौरभ ने अंतिम-32 के मैच में श्रीलंका के शामिल मोहोमेद मुख्तार वकील को 3-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
संधू ने अंतिम-16 के राउंड में फिलीपिंस के रोबर्ट एंड्रयू गार्सिया को 3-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। संधू ने गुरुवार को ही कोरिया के यंगजो को 3-0 से हार कर अंतिम-16 में प्रवेश किया था।
dharmpath.com dharmpath