सैन फ्रांसिस्को, 23 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने उत्तरी कैरोलिना के रालेघ में अपनी चौथी तकनीक और नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया है और कहा है कि अब 2017 के वसंत के बाद से 4,700 से अधिक अमेरिकियों को नौकरी दी गई है, जिसमें उत्तरी कैरोलिना के करीब 500 लोग शामिल हैं।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि नॉर्थ कैरोलिना हब इंफोसिस को इस क्षेत्र में ग्राहकों के साथ अधिक बारीकी से काम करने में मदद करेगा, जिसमें मशीन लर्निग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूजर अनुभव और उन्नत डिजिटल टेक्नोलॉजीज के साथ ही बिग डेटा और क्लाउड शामिल है।
यह हब अमेरिकी व्यवसायों को उनके डिजिटल परिवर्तनों में तेजी लाने में मदद करने के लिए इन्फोसिस और क्लाइंट के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगा।
इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलील पारेख ने एक बयान में कहा, “रालेघ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन हब हमारे उत्तरी कैरोलिना कर्मचारियों को अग्रणी प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा, साथ ही अमेरिकी उद्योगों को उनके मुख्य व्यवसायों को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा।”
उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने कहा, “सिर्फ एक साल पहले, इंफोसिस ने टैर हेल राज्य में 2,000 उच्च कौशल वाली नौकरियां पैदा करने का वादा किया था। कंपनी उस भर्ती लक्ष्य की दिशा में मजबूत प्रगति कर रही है।”
इस साल मार्च में, इंफोसिस ने कहा कि यह अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य में एक प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र खोलेगा और 2022 तक लगभग 1000 अमेरिकी श्रमिकों को नौकरी देगा।
कनेक्टिकट हब बीमा, स्वास्थ्य देखभाल और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा।
dharmpath.com dharmpath