एशियाई खेल (टेनिस) : क्वार्टर फाइनल में हारे बोपन्ना-अंकिता

जकार्ता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और महिला खिलाड़ी अंकिता रैना यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन गुरुवार को मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार कर पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

भारतीय जोड़ी को जकार्ता स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के टेनिस कोर्ट में खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश इंडोनेशिया की अलडिला सुटजियादी और क्रिस्टोफर रुं गकैट की जोड़ी ने कड़े मुकाबल में 6-4, 1-6, 10-6 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

एक घंटे नौ मिनट तक चले इस मैच में भारतीय जोड़ी ने कुल चार ऐस लगाईं जबकि इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने सिर्फ एक ऐस लगाई। बोपन्ना और अंकिता ने 11 गैरवाजिब गलतियां कीं तो वहीं इंडोनेशियाई जोड़ी ने 13।

भारतीय जोड़ी अगर सेमीफाइनल में पहुंच जाती तो वह कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493