न्यूयॉर्क, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हिप इंजरी के ठीक होने पर 14 माह के बाद ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वापसी कर रहे ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे का सामने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ से होगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 मरे साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में विश्व रैंकिंग में 378वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी के रूप में प्रवेश करेंगे।
न्यूयॉर्क में सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में मरे को मुख्य ड्रॉ में सीधे तौर पर प्रवेश मिला है। ऐसे में अगर वह अपने पहले दौर में गैरवरीय जेम्स को मात दे देते हैं, तो उनका सामना दूसरे दौर के मैच में फेलिसियानो लोपेज या फर्नादो वर्डास्को से हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath